नई दिल्ली, राज्यसभा के सांसद संजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री दिल्ली, उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर सत्येंद्र जैन पिछले 4 दिनों से राजभवन में एल जी से मिलने के लिए राजभवन में बैठे हुए हैं। किंतु उनकी अभी तक एलजी साहब से मुलाकात नहीं हुई है। इसी बीच कल मैं भी मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलने के लिए गया था। लेकिन मुझे नहीं मिलने दिया गया। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए राजभवन में प्रवेश की अनुमति चाहिए थी। जो उन्हें नहीं मिली। इसी तरह अरविंद केजरीवाल के भाई ने भी अरविंद केजरीवाल से मिलने प्रवेश मांगा था। राजभवन ने उन्हें भी प्रवेश नहीं करने दिया। राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को राजभवन में यदि केद किया है तो सरकार और एलजी स्थिति को स्पष्ट करें।यदि ऐसा नहीं है तो लोगों को मिलने से क्यों रोका जा रहा है। संजय सिंह ने दिल्ली में आंदोलन तेज करने की बात पत्रकार वार्ता में कही।
अरविंद केजरीवाल राजभवन में नजरबंद ?
