गर्भावस्था में न करें ये व्यायाम

नईदिल्ली,गर्भावस्था के दौरान अगर आप व्यायाम करती है तो पहले अपनी डॉक्टर से सलाह ले लें क्योंकि कई बार व्यायाम करना नुसानदेह हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान जो भी महिलाएं खाती है या व्यायाम करती हैं। उसका असर बच्चे पर पड़ता है। मां के द्वारा बरती गई थोड़ी सी असावधानी भी बच्चे को नुकसान पहुंचाती हैं। कई बार इस अवस्था में डॉक्टर महिलाओं को हल्का व्यायाम करने को कहते हैं ताकि बच्चा और मां दोनों स्वस्थ रहें। मगर कई बार कुछ महिलाएं ऐसी कसरत करने लगती हैं जो बच्चे के साथ-साथ मां को भी नुकसान पहुंचाती हैं। आम तौर पर यह व्यायाम भूल कर भी न करें।
वेटलिफ्टिंग
गर्भावस्था में कभी भूलकर भी वेटलिफ्टिंग एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। जब इस अवस्था में वेटलिफ्टिंग करते हैं तो मस्तिष्क की कोशिकाओ में तनाव पैदा होता है। इससे समय से लेबर पेन होने लगता है। बच्चा प्रीमैच्योर भी पैदा हो सकता है।
उठक-बैठक
जब आप मां बनने वाली हो तो उठक-बैठक और क्रंचेज ना करें। ऐसा करने से बच्चे को नुकसान पहुंचता है। मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि हल्का व्यायाम ही किया जाये।
तेज गति से व्यायाम
इस व्यायाम को करने से शरीर को रक्त की अधिक जरूरत होती है। गर्भावस्था में तेज गति से व्यायाम (हाई इंटेन्सिटी) वर्कआउट करने से दिल की धड़कने बढ़ने लगती हैं। खून की कमी और दिल की धड़कन का बढ़ना मां और बच्चे दोनों के लिए ही हानिकारक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *