19 साल का लड़का 28 साल की बारगर्ल से करता था प्यार,उसके इंकार करने पर कर दिया कत्ल

मुंबई,एकतरफा प्यार में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद आरोपी आशिक फरार हो रहा था कि भीड़ ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अनाबीबी अमीर शेख नाम की महिला मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थी। 28 साल की अनाबीबी शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी थे। वह बार में काम करती थी। आरोपी किस्मत शेख की उम्र 19 साल है। पुलिस के मुताबिक अनाबीबी रात 10 बजे अंधेरी पब्लिक ब्रिज से घर लौट रही थी, तभी वहां आरोपी किस्मत शेख पहुंच गया और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, शेख ने अनाबीबी पर चाकू से हमला किया और फरार होने का प्रयास किया। भीड़ ने इस सिरफिरे आशिक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ज्यादा खून बह जाने की वजह से अनाबीबी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक महिला एक दूसरे को जानते थे। कुछ दिन पहले ही महिला झारखंड से मुंबई आई थी और एक बार में बार गर्ल के रूप में काम कर रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *