बरेली,बरेली जोन के एडीजी पुलिस ब्रज राज मीणा को सोमवार को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। एडीजी के स्टाफ आफिसर ओपी यादव ने बताया कि सुबह करीब चार बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत बरेली मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिशन अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों का कहना है कि अभी उनकी स्थिति में आंशिक सुधार कहा जा सकता है। उनको आईसीयू में रखा गया है और वहां पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उनकी ईसीजी, एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गयी। जिसके बाद हालत में कुछ सुधार हुआ है। डॉक्टरों ने उन्हें एआईवीपी पम्प लगाया है और आईसीयू में डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में एडीजी का इलाज चल रहा है। सीनियर डॉक्टरों के मुताबिक अगले 48 घन्टे उनकी सेहत के लिये बेहद अहम हैं। उसके बाद ही उनकी हालत के बारे में कुछ बताया जा सकता है। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी ब्रज राज ने मई 2017 में एडीजी बरेली जोन का कार्यभार संभाला था।
ADG ब्रज राज मीणा को दिल का दौरा पड़ा,हालत गंभीर
