लखनऊ,योगी सरकार ने निकाय चुनाव समाप्त होते ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ जिलाधिकारियों सहित 33 आईएएस का तबादला कर दिया। नियुक्ति विभाग द्वारा तबादला सूची के मुताबिक शकुंतला गौतम को जिलाधिकारी अमेठी बनाया गया है। वहीं श्रीकांत मिश्रा जिलाधिकारी औरैया बनाये गये हैं। विजय किरन को आनंद जिलाधिकारी कुंभ मेला बनाया गया है। पुल्कित खरे को जिलाधिकारी हरदोई, प्रकाश बिंदु को जिलाधिकारी मऊ, रविंदर कुमार को जिलाधिकारी कन्नौज, श्रीकांत मिश्रा को जिलाधिकारी औरैया, अमृत त्रिपाठी को जिलाधिकारी शाहजहांपुर, अरविंद मल्लपा बंगारी को डीएम जौनपुर, सर्वज्ञराम मिश्रा को जिलाधिकारी मथुरा, ऋषिरेंद्र कुमार को जिलाधिकारी बागपत बनाया गया है।
इसी प्रकार राकेश कुमार वीसी को वाराणसी प्राधिकरण, अलखनंदा दयाल से उद्योग बंधु का काम हटा दिया गया है। संतोष यादव को सचिव औद्योगिक विकास बनाया गया है। योगेश कुमार को अपर आयुक्त मनरेगा बनाया गया है। नरेन्द्र कुमार सिंह को अपर निबंधक सोसाइटी बनाया गया है। मनोज सिंह से निदेशक समाज कल्याण का काम हटा लिया गया है। विवेक को विशेष सचिव गृह विभाग बनाया गया है। आकाशदीप मिशन को निदेशक स्वच्छ भारत मिषन बनाया गया है। शुभ्रा सक्सेना को विशेष सचिव ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जगदीश प्रसाद को निदेशक समाज कल्याण बनाया गया है। भवानी सिंह खगरौत को एएमडी रोडवेज बनाया गया है। अजय चैहान से रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव पद हटा लिया गया है। देवेंद्र पांडेय को निदेशक सूडा बनाया गया है। डॉ. अख्तर रियाज को अपर आयुक्त झांसी मंडल बनाया गया है। पंकज कुमार से एमडी मेडिकल सप्लाई का काम हटा लिया गया है। नवीन कुमार को जीएस एमडी मेडिकल सप्लाई बनाया गया है। विद्या सागर को अपर आयुक्त फैजाबाद मंडल बनाया गया है। अजीत कुमार को मिशन सचिव दिव्यांग कल्याण बनाया गया है। पवन कुमार को विशेष सचिव लघु उद्योग बनाया गया है। आशुतोष निरंजन को एमडी पश्चिमांचल विद्युत निगम बनाया गया है। सौम्या अग्रवाल को एमडी केस्को बनाया गया है। नरेंद्र पांडेय को सचिव सूचना आयोग बनाया गया है। जबकि जयप्रकाश सागर को विशेष सचिव पंचायतीराज बनाया गया है।
UP में नौ जिलों के DM समेत 33 IAS का तबादला
