ISI की हिरासत में है दाऊद, भारत वापसी मुश्किल

मुंबई,मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी भगोड़े दाऊद इब्राहिम की भारत वापसी मुश्किल है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की हिरासत में है। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर एमएन सिंह ने एक कार्यक्रम में इस बात के संकेत दिए हैं। सिंह ने कहा कि दाऊद के अपराध भूलने वाले नहीं है। लेकिन, हमें अब यह उम्मीद छोड़ देनी चाहिए कि वह कभी भारत लौटेगा। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी कीमत पर दाऊद को भारत लौटने नहीं देगा। दाऊद ऐसी कोशिश भी करता है तो वहां निश्चित ही उसकी हत्या कर दी जाएगी।
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दाऊद ने कभी मुंबई में अपना आतंक फैला रखा था, जिससे इस मेट्रोपॉलिटन शहर को काफी नुकसान उठाना पड़ा। हमें यह समझना चाहिए कि डी गैंग को लोकल नेताओं और पुलिस का काफी सपोर्ट हासिल था। मैंने स्वयं जांच के दौरान दो पुलिसकर्मियों को डी कंपनी के साथ मिला हुआ पाया था। उल्लेखनीय है कि दाऊद मुंबई सीरियल ब्लास्ट्स का मास्टरमाइंड है। इस हमले में 257 लोगों की मौत हुई थी और 713 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *