नई दिल्ली, फुटबॉल के महाकुंभ फीफा अंडर-17 वल्र्डकप का शुभारंभ शुक्रवार से नई दिल्ली में शुरू हो गया। मैच की खास बात यह है कि यह वल्र्डकप पहली बार भारत में हो रहा है और भारतीय टीम पहली बार इसमें शामिल हुई है। राजधानी के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पहला मैच भारत अमेरिका के बीच खेला गया। खेल देखने व खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।
भारत के 21 खिलाड़ी
अमरजीत सिंह कियाम (कप्तान), धीरज सिंह, बोरिस सिंह थांगजाम, सुरेश सिंह वांगजाम, कुमनथेम मीतेई, जैकसन सिंह, मोहम्मद शाहजहां, नोंगदंबा नाओरेम, प्रभुशकन सिंह गिल, सनी धालीवाल, अनवर अली, जितेंद्र सिंह, अभिजीत सरकार, रहीम अली, संजीव स्टालिन, हेंड्री एंटोनी, नमित संदीप देशपांडे, अनिकेत अनिल जाधव, कोमल थटाल, लालेंगमाविया, राहुल केनोली प्रवीण
भारतीय टीम के अगले दो मुकाबले कब
भारत का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को अमेरिका के खिलाफ खेलेगा, जिसके बाद भारत अपना दूसरा मुकाबला कोलंबिया के खिलाफ 9 अक्टूबर को रात आठ बजे खेलेगा। 12 अक्टूबर को टीम इंडिया घाना से भिड़ेगी। अगर भारत 2 मुकाबले जीत जाता है तो राउंड ऑफ में पहुंचेगा। राउंड ऑफ मुकाबले 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक खेला जाएंगे, जिसके बाद क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा, जो 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को खेला जाएगा।
टीमों का ग्रुप
ग्रुप ए : भारत, अमेरिका, कोलंबिया और घाना
ग्रुप बी : पराग्वे, माली, न्यूजीलैंड और तुर्की
ग्रुप सी : ईरान, गिनी, जर्मनी और कोस्टारिका
ग्रुप डी : नॉर्थ कोरिया, नाइजर, ब्राजील और स्पेन
ग्रुप ई : होंडुरास, जापान, न्यू कैलिडोनिया और फ्रांस
ग्रुप एफ : इराक, मेक्सिको, चिली और इंग्लैंड
एक नजर में खबर
-6 ग्रुप में बटी हैं टीम, ग्रुप ए में भारतीय टीम
-25 दिग्गज टीमें भाग ले रही भाग
-23 दिन तक चलेगा खेल
-52 मैच देश के 6 शहरों में खेले जाएंगे
-नई दिल्ली, नवी मुंबई, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी और कोलकाता मैचों के मेजबानी करेंग
-भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे अमरजीत सिंह कियाम
– भारतीय टीम को ग्रुप ए में अमेरिका, कोलंबिया और घाना के साथ रखा गया
-सेमीफाइनल मैच 25 अक्टूबर को होंगे
-फाइनल मुकाबला 28 अक्टूबर को खेला जाएगा
फीफा अंडर 17 वर्ल्डकप मैच देखने पहुंचे मोदी
