नई दिल्ली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने शनिवार को पांच राज्यों असम, बिहार,अरुणाचल प्रदेश,तमिलनाडु और मेघालय में नए राज्यपालो की नियुक्ति की है। केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार में भी नए उपराज्यपाल की नियुक्ति की गई है। जगदीश मुखी को असम, सत्यपाल मलिक को बिहार,बनवारी लाल पुरोहित को तमिलनाडु और गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस तरह शनिवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अंडमान और निकोबार के उप राज्यपाल की भी नियुक्ति की है। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव के पास तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार था अब वहां पूर्णकालिक राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एडमिरल (सेवानिवृत्त) देवेंद्र कुमार जोशी अंडमान और निकोबार द्वीप के उपराज्यपाल होंगे। मेघालय का राज्यपाल बनाये गए गंगा प्रसाद बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी डी मिश्रा अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे।
पांच राज्यों के लिए राज्यपालों के नाम का एलान