नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में पत्रकारों को बताया कि पार्टी और राजनीति से पहले देश की जनता को सर्वाेपरी बताया है। प्रधानमंत्री ने आतंक के खिलाफ लड़ाई पर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि विदेशी आतंकी भारत में आए जिन्हें मारा गया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जो भी पकड़ा जाएगा वह बचेगा नहीं। उन्होंने साफ कहा कि मेरा कोई रिश्तेदार नहीं है। सरकार की कई योजनाओं पर पीएम ने अपनी बात रखी। आधार पर जो बचत हुई है इसके बारे में उन्होंने विस्तार से चर्चा की। सरकार की योजनाओं को रखते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर टॉयलेट के बाहर लिखा गया है ‘इज्जत घर’। लोगों की भाषा में इस प्रकार से कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। स्वास्थ्य योजना में टीकाकरण की योजना को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को इसमें जोड़ना आवश्यक है।
अरुण जेटली ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि जब राजनीतिक कार्यकर्ता किसी अभियान का हिस्सा नहीं होते तब तक वह कार्यक्रम आगे नहीं जाता है। स्वच्छता अभियान एक उदाहरण है। लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं। कई संस्थाएं इसका हिस्सा बनीं। लोगों ने घरों एलईडी बल्ब लगाए हैं। इससे पैसा और ऊर्जा दोनों की बचत हो रही है। किसानों की आय २०२२ तक दोगुनी करनी है। गांव तक कार्यकर्ता पहुंचें। गांव में किसानों और लोगों की समस्याओं को समझें। पार्टी और सरकार के बीच में वह एक लिंक बनें।
जेटली ने बताया कि पीएम ने केंद्र सरकार की नीतियों के साथ-साथ विदेश नीतियों को भी पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने रखा। डोकलाम विवाद पर पहली बार अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने यह विवाद बेहद शांतिपूर्वक तरीके से निपटाया है। कई लोग इस बात को लेकर हैरान थे कि हमने यह कैसे किया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि चीन के साथ किसी गंभीर मुद्दे को भारत ने इतनी मजबूती के साथ हल किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से समझौता बिल्कुल नहीं होगा। हमारे लिए पार्टी से पहले देश है।
जो भ्रष्टाचार में पकड़ा जाएगा वह नहीं बचेगा, कोई मेरा रिश्तेदार नहीं- मोदी
