मुंबई, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जहां जाते हैं अपने अंदाज से अलग ही माहौल बना देते हैं। अक्षय अपनी कमाल की एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। इसका एक नमूना हम कपिल शर्मा के शो में भी देख चुके हैं। जहां वो सभी कॉमेडियन्स की बोलती बंद करा देते हैं। अब हाल ही में अक्षय ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। यह वीडियो एक कार्यक्रम की है। यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान के लिए एक विजन बताने के लिए किया गया था। इस वीडियो में अक्षय गाना गाते-गाते अपनी कमर पर हूला लूप घुमाते दिख रहे हैं। जहां लोग अपना पूरा ध्यान हूला लूप पर लगाते हुए भी उसे ठीक तरह से नहीं घुमा पाते। वहीं अक्षय बड़े ही मजे से गाना गाते हुए घुमाते दिख रहे हैं। ये वीडियो से पता चलता है कि खिलाड़ी कुमार सचमुच में ‘खिलाड़ी’ हैं। बता दें कि हाल ही में अक्षय फिल्म ‘टॉयलेट:एक प्रेमकथा’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने भी बाक्स आफिस पर अच्छी कमाई की है।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार में कमाल की एनर्जी है
