मुंबई,यहाँ के दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार इलाके की 117 साल पुरानी इमारत के ढह जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और ग्यारह से अधिक लोग घायल हो गए है। मलबे में तीस से पेंतीस लोगों के अभी भी दबे होने की बात की जा रही है। यह आर्शिवाला बिल्डिंग के दो विंग पुरे तरह से ढुलक गए हैं। घायलों को नजदीकी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ उसके बाद से इलाके में अफरातफरी मच गई,स्थानीय रहवासियों और एनडीआरफ तथा फायर ब्रिगेड के लोगों के साथ मिलकर राहत का काम किया जा रहा है।शुरुआती खबरों के अनुसार इमारत करीब 50 साल पुरानी है। इसमें 10 से 12 परिवार रह रहे थे। मलबे में 30-35 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अभी तक 5 लोगों को निकाला गया है और पास के अस्पताल में भेजा गया है। घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सुबह होने के चलते इमारत में काफी लोग मौजूद थे। इसके चलते काफी नुकसान की आशंका है। अभी तक पांच लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है। हादसे के चलते आसपास की तीन इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निचले माले पर रिनोवेशन के कारण इमारत गिरी।
फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि 29 अगस्त को हुई भारी बारिश के चलते इमारत ढह गई। यह इमारत काफी संकरे रास्ते में है। इसके चलते बचाव कार्यों में दिक्कत हो रही है। मलबे को दूसरी जगह ले जाने में भी मुश्किल है। बता दें कि भारी बारिश के चलते मुंबई और आस पास के इलाकॆ में अब तक 15 लोगों के मौत की खबर है। इनमें से कुछ लोग भू-स्खलन और मकानों के गिरने के चलते मारे गए।