मध्य प्रदेश में भी चोटी कांड : 5 जिलों में 15 महिलाओं की कटी चोटी

भोपाल,हरियाणा, उत्तर प्रदेश होते हुए चोटी कांड मध्य प्रदेश में भी प्रवेश कर गया। 24 घंटे में 5 महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं सामने आई हैं। यह सभी घटनाएं ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ में सामने आई हैं। शुक्रवार रात एमएस चौराहा मुरार पर शमीम बेगम की किसी ने नकली चोटी काट ली। उधर, चोटी काटने के संदेह में मालनपुर में 50 वर्षीय धनदेवी कुशवाहा बेहोश हो गई। ग्वालियर के शनिचरा रोड स्थित कुवंरपुरा में गुरुवार रात रीटा खां सो रही थी, तड़के उसे अपनी चोटी कटी मिली। उधर, चीनौर तहसील के पाटा मोहल्ले में नीतू गुर्जर (30) दोपहर घर की छत पर मोबाइल से बात कर रही थी। तभी किसी ने उसकी चोटी काट ली। इससे पहले गुरुवार को मैना गांव में घर में शाम 4 बजे कपड़े धो रही लवी पत्नी रविंद्र सिंह की चोटी कट गई। पिछोर की युवती लक्ष्मी जाटव के साथ भी गुरुवार रात यह घटना घटी। इसके अलावा, शुक्रवार को शिवपुरी जिले के 5 स्थानों पर तीन महिलाओं और दो बालिकाओं की रात सोते समय चोटी कट गई। शुक्रवार को श्योपुर में दो महिलाओं की चोटी कटने की खबर है। वहीं, छतरपुर जिले में 1 व टीकमगढ़ जिले में 2 मामले सामने आए हैं। शनिश्चरा रोड पर बसे कुंवरपुरा गांव में एक महिला की रात में चोटी कट जाने से दहशत का माहौल है। चोटी कटने की घटना का शिकार हुई महिला का कहना है कि रात में वह 3 बच्चों के साथ अंदर से दरवाजे पर लगी 2 कुंडी लगाकर सो रही थी। कमरे में एक खिड़की है, जिस पर जाली लगी हुई है। उसके बाद भी उसे नहीं पता चला कि रात में चोटी कब कट गई। सुबह कमरे की झाडू लगाने पर 7 इंच लंबी चोटी कमरे के फर्स पर पड़ी मिली है।

पीएचक्यू हुआ सतर्क
चोटी कटने की घटना पर पीएचक्यू से आए आदेश के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ पड़ताल करने के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव से एक पागल को भी पकड़ा है।

यहां पहले से जारी है अफवाह
राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली व आसपास के प्रांतों में इन दिनों चोटी कांड की अफवाहों सिलसिला जारी है।

पागल महिला के पीछे दौड़ रहे थे गांव वाले
चोटी कटने की घटना के बाद गांव में लोगों को एक पागल महिला नजर आ गई। लोग उसे पकडऩे के लिए दौड़े। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे लोगों से बचाकर गाड़ी में बैठा लिया। ये महिला पहले तो कुछ बोल नहीं रही है। 2-4 शब्द बोल भी रही है तो लोगों की समझ में नहीं आ रहे हैं। आशंका है पागल महिला पूर्वोत्तर या दक्षिण भारत के राज्यों से हो सकती है। चोटी काटने वाली समझकर गांव वाले महिला को कोई हानि नहीं पहुंचा दें। इसलिए पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई।

चोटी कटने के बाद सिरभारी
चोटी कटने की घटना का शिकार हुई रीटा खां ने कहा कि चोटी कटने की घटना के बाद से उसका सिर भारी हो रहा है और चक्कर आ रहे हैं। रीटा का कहना है कि उसे और कोई तकलीफ

उत्तर प्रदेश अफवाह फैलाने पर 2 शख्स गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर भारत के कई हिस्सों में महिलाओं की चोटी कटने की खबर पिछले दिनों सुर्खियों में रही है। ताजा मामला सम्भल के बहजोई थाना अंतर्गत एक गांव का है, जहां एक 10 वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर चोटी कट गई थी। इस घटना को पुलिस ने अफवाह मानते हुए बच्ची के चाचा और ताऊ के खिलाफ अफवाह फैलाने का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बहजोई के थाना प्रभारी ब्रज मोहन गिरी ने बताया कि शुक्रवार को जेरोई हयातनगर गांव में 10 वर्षीय पुष्पा की चोटी कटने की जानकारी मिली। इस मामले में अफवाह फैलाने के आरोप में लड़की के चाचा भिकन और ताऊ नंद किशोर के खिलाफ धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले दिनों आगरा में चोटी कटने की अफवाह ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *