दिग्विजय ने की महासचिव पद से मुक्त होने की पेशकश

नई दिल्ली, मध्य प्रदेश के दो बार सीएम रहे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने औपचारिक तौर पर पार्टी के सभी पदों से मुक्त होने के लिए आलाकमान से पेशकश की है।
जानकारी के अनुसार, दिग्विजय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से कहा है कि उन्हें पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। दिग्विजय ने यह बात स्वीकार की है कि उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा देने की पेशकश की है। हालांकि उन्होंने इस पर विस्तार से कुछ भी नहीं बताया। जानकारी के अनुसार, दिग्विजय ने 3300 किमी लंबी नर्मदा परिक्रमा आध्यात्मिक पदयात्रा पर निकलने को इसका कारण बताया है। यह पदयात्रा 30 सितंबर से शुरू होगी। इसी को देखते हुए उन्होंने सभी पदों से मुक्त होने की मंशा जाहिर की है।
उल्लेखनीय है कि गोवा चुनाव के बाद दिग्विजय से कर्नाटक और गोवा का प्रभार ले लिया गया था। हाल ही में उनसे तेलंगाना की जिम्मेदारी भी ले ली गई। अब उनके पास आंध्र प्रदेश का प्रभार और कार्य समिति की सदस्यता है, जो वे छोडऩा चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *