मुंबई,सस्ती इंटरनेट सेवाओं को भारत में लांच कर तहलका मचा चुकी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियों ने अपने उपभोक्ताओं के लिए 148 रुपए में एक साल के लिए इंटरनेट चलवाने का ऑफर निकाला है। कंपनी का यह ऑफर रिलायंस जियो की जियो फाई डिवाइस के लिए है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए जियो की नई जियोफाई डिवाइस के साथ जियो की नई सिम खरीदने के बाद 99 रुपए देकर यूजर को जियो का प्राइम मेंबर बनना होगा।
कंपनी बयान के अनुसार डिवाइस के साथ चार रिचार्ज में से कोई एक रिचार्ज चुनने का ऑप्शन मिलेगा। पहला रिचार्ज 148 रुपए का है। इसमें यूजर को एक महीने के लिए 2जीबी डेटा मिलेगा। इसमें यूजर के अकाउंट में हर 28 दिन बाद अपने आप 2 जीबी डेटा क्रेडिट हो जाएगा। इसी तरह एक रिचार्ज 509 रुपए का है। इसमें यूजर को 224 जीबी डेटा मिलेगा। यूजर को पहली बार 509 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद चार रिचार्ज साइकल के लिए रोजाना 2जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा एक रिचार्ज 309 रुपये का है। इसमें यूजर को 168 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। पहली बार 309 रुपए का रिचार्ज कराने के बाद यूजर को 6 रिचार्ज साइकल तक रोजाना 1 जीबी 4जी डेटा फ्री मिलेगा।
इसके साथ साथ रिलायंस जियो ने एक रिचार्ज 999 रुपए का भी पेश किया है। इसमें 56 दिन में इस्तेमाल करने के लिए 120 जीबी डेटा मिलेगा , लेकिन पैक की वैधता 120 दिन की है। कंपनी बयान के अनुसार यह सभी रिचार्ज अनलिमिटेड कॉल, जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन और मुफ्त एसएमएस के साथ आते हैं। यह ऑफर सिर्फ प्रीपेड सिम के साथ उपलब्ध हैं।
जियोफाई डिवाइस और सिम को रिलायंस डिजिटल आउटलेट, जियो रिटेल स्टोर या ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। विदित हो कि कंपनी ने पहले ही अपने इंटरनेट राउटर के साथ 100 फीसदी कैशबैक ऑफर का ऐलान किया था।