भुवनेश्वर, भारतीय एथलीट अर्चना अधव से 22वीं एशियाई ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 800 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक वापस लेकर श्रीलंकाई एथलीट निमाली वालिवर्षा कोंडा के दिया गया है। लंकाई एथलीट ने अर्चना पर फिनिश लाइन के करीब धक्का देने का आरोप लगाने के बाद यह कदम उठाया गया। पुणे की 22 वर्षीय अर्चना ने 2 मिनट 2 सेकंड में दौड़ पूरी करके 800 मीटर का स्वर्ण पदक जीता था, पर निमाली ने बाद में विरोध दर्ज कराया कि भारतीय ऐथलीट ने फिनिश लाइन पर उन्हें पीछे से धक्का दिया था। इसके बाद अर्चना को अयोग्य घोषित कर दिया गया और 2 मिनट 05:23 सेकंड में दौड़ पूरी करने वाली निमाली को स्वर्ण पदक दे दिया गया।
वहीं श्री लंका की एक अन्य ऐथलीट गायंतिका तुषारी (2:05:27) को रजत और जापान की फुमिका ओमोरी को कांस्य पदक मिला। भारत ने बाद में फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा, लेकिन तकनीकी प्रतिनिधिमंडल की जूरी ने यह कहकर इससे इनकार कर दिया कि यह सर्वसम्मत फैसला है। इस दौड़ में इस तरह से भारत को निराशा ही हाथ लगी क्योंकि राष्ट्रीय चैंपियन टिंटु लुका दौड़ पूरी नहीं कर पाईं और दूसरे लैप से हट गईं थीं।
अर्चना से वापस लिया गया स्वर्ण, श्रीलंका की निमाली को मिला
