सूरत, शहर में कपड़ा व्यापारियों पर पुलिस दमन एवं जीएसटी के विरोध में टेक्सटाइल यंग ब्रिगेड की अध्यक्षता में व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर विशाल रैली निकाली| रैली में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए| पुलिस ने एहतियात बरतते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की|
सूरत शहर में कपड़े पर पांच प्रतिशत जीएसटी को लेकर व्यापारियों को विरोध यथावत है| टेक्सटाइल मार्केट के व्यापारियों की दिल्ली व गांधीनगर में अनेकोंबार सरकार से पेशकश के बावजूद यार्न पर वन टाइम टेक्स का अमल शुरु कर वर्ष में दो बार रिटर्न की मांग की गई थी| सरकार द्वारा व्यापारियों एक भी मांग को स्वीकार नहीं किया गया| अब आखिरकार व्यापारियों ने हड़ताल का रास्ता अपनाया| मार्केट में पिछले दो सप्ताह से जीएसटी हटाओ आंदोलन चल रहा है| आंदोलन धीरे-धीरे तेज गति पकड़ रहा है| जिसमें व्यापारियों पर पुलिस की लाठीचार्ज की घटना ने आग में घी डालने का काम किया है| अब कपड़ा व्यापारी किसी हालत में पीछे हटने को तैयार नहीं है| व्यापारियों का आक्रोश आज रैली के स्वरुप में सामने आया| कपड़ा व्यापारियों की इस रैली लेस धुपियन के व्यापार से जुडे हजारों व्यापारी भी शामिल हुए| व्यापारियों के अलावा अन्य स्टाफ एवं टेम्पो ट्रक एसोसिएशन व ट्रेड कर्मचारी भी शामिल हुए| सूरत पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कपड़ा व्यापारियों द्वारा शांतिपूर्ण माहौल रैली निकालने की मंजूरी मांगे जाने पर रैली निकालने के लिए परमशीन दी गई| रैली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को टालने हेतु पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है| सुरक्षा व्यवस्था में 2 डीसीपी, 4 एसीपी, 21 पीआई, 35 पीएसआई एवं 530 पुलिसकर्मी व एसआरपी जवान शामिल है|