देश भर में बारिश का कहर,जोधपुर की बाढ़ में बहा एक व्यक्ति, दोपहिया वाहन भी डूबे

नई दिल्ली, दिल्ली एनसीआर में दो दिनों के भीतर मॉनसून के दस्तक देने का अनुमान है। लेकिन कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां बारिश कहर बनकर बरसी है। राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दुपहिया वाहन बह गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि वाहन को बचाने के लिए पानी में कूदे तीन शख्स में एक बह गया। बाकी दोनों भी काफी दूर तक पानी के साथ बहते रहे। कुछ दूर आगे निकलने तक वह वहां खड़े एक युवक के सहारे खुद और गाड़ी को बहने से रोकने में सफल हो पाया। हिमाचल में भी तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। भारत के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। लोगों को गर्मी से तो निजात मिल गई है लेकिन भारी बारिश के चलते देश के कई हिस्से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और गांव के गांव डूबने कि स्थिति में आ गए हैं। गुजरात, हिमाचल प्रदेश और असम बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं और आने वाले दिनों में बारिश से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।
गुजरात के मोरबी जिले के टंकारा तालुका में बहुत कम समय में ही भारी वर्षा हुई जिससे कई जगह पानी बांधों को पार कर गया और बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गई। इस इलाके में 24 घंटों के भीतर 280 मिलीमीटर बारिश दर्ज कि गई। आपदा प्रबंधन के कर्मचारियों ने ने बाढ़ में फंसे करीब 14 लोगों को बचाया। वहीँ दूसरी तरफ बनसकांता के सुईगाम तालुका, गिर सोमनाथ के कोडीनार तालुका और देवभूमि द्वारका के कल्याणपुर में एक रात में 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस वजह से इन सभी क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गई। मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा कि राज्य के आपदा प्रबंधन सम्बंधित अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है और वो आने वाली किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। अहमदाबाद शहर के निचले हिस्से भी मौसम की मार झेल रहे हैं, बारिश से इन इलाकों में बाढ़ आ गई है। यहां 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज कि गई। आने वाले दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को भी भारी बारिश और भूस्खलन के चलते बंद करना पड़ा था जिसे एक दिन बाद खोला गया। हिमाचल प्रदेश में भी कई जगह भूस्खलन हुआ है। इन इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की भविष्यवाणी कि गई है। असम में भी करीब 453 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 5,272 हेक्टेयर में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है। करीमगंज को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है, यहां बाढ़ से 1.53 लाख प्रभावित हुए हैं। बिहार में भी भारी वर्षा हुई है और बीते 24 घंटों में यहां माध्यम वर्षा दर्ज कि गई है। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में 100ज्ञ् नमी दर्ज कि गई। राजधानी दिल्ली में भी लगभग पूरे दिन ही बादल छाये रहे।
शहर के कई हिस्सों में 9.8 मिलीमीटर और 15.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आने वाले समय में बिजली के साथ हल्की बारिश के संकेत मिले हैं। पंजाब और हरियाणा में भी लगातार बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके में भारी बारिश कि चेतावनी दी है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में भी मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *