गिर के जंगल में 12 शेरों से घिरी एंबुलेंस में महिला का प्रसव

 

अहमदाबाद,गुजरात के गिर में एक महिला ने 12 शेरों से घिरी एंबुलेंस में बच्चे को जन्म देने की घटना सामने आई है। वाकया 29 जून की रात 2:30 बजे का है।
जानकारी के अनुसार, घटना शेरों के लिए मशहूर गिर के जंगलों की है। अमरेली जिले की रहने वाली मंगू बेन मकवाना नाम की महिला को 29 जून को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उसे एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया जाने लगा। लेकिन, रास्ते में गिर का घना जंगल और अंधेरी रात थी। जब एंबुलेंस जंगल से गुजर रही थी तभी उसे 12 शेरों ने घेर लिया। एंबुलेंस को रोक दिया गया। मंगू बेन की प्रसव पीड़ा तेज हो गई और उन्होंने इसी स्थिति में एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया।
– जन्म के बाद ही हटे शेर
बच्चे के जन्म के बाद उसे वॉर्मर में रखा गया और फिर धीरे-धीरे शेरों ने वहां से हटना शुरू किया। अमरेली के 108 अपातकालीन प्रबंधन सीईओ चेतन ने बताया कि घटना गुरुवार रात ढाई बजे की है। बच्चे के जन्म के बाद ड्राइवर ने एंबुलेंस को धीरे-धीरे निकाला। इस दौरान शेरों ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *