हॉकी में भारत ने एक बार फिर पाक को 6-1 से पीटा

लंदन, भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स के 5-8वें स्थान के लिए हुए मुकाबले में 6-1 से हरा दिया। इससे पहले भारतीय टीम ने लीग मुकाबले में भी पाक को 7-1 से हराया था। अब भारतीय टीम पांचवें स्थान के लिए रविवार को कनाडा से खेलेगी। वहीं एक अन्य मुकाबले में कनाडा ने चीन को 7-3 से पराजित किया।
भारतीय टीम मैच में हावी रही रमनदीप सिंह ने 8वें मिनट में ही गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। 25वें मिनट में तलविंदर सिंह ने गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। आकाशदीप सिंह ने 27वें मिनट में बढ़त को 3-0 कर दिया। आकाशदीप ने टूर्नामेंट का अपना छठा गोल दागा। 28वें मिनट ने रमनदीप ने एक और गोल दागकर भारत को हाफटाइम तक 4-0 से बढ़त दिला दी। वहीं हरमनप्रीत सिंह ने 36वें मिनट में भारत को 5-0 से आगे कर दिया। पाक की ओर से एकमात्र गोल 41वें मिनट में एजाज अहमद ने किया। मनदीप सिंह ने 59 मिनट में गोल करभारत को 6-1 की अजेय बढ़त दिला दी। इससे पहले दूसरे क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को मलेशिया ने भारत को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *