धर्म परिवर्तन कराने बिहार से लाई गई चार लड़कियों को जीआरपी ने सतना से पकड़ा

सतना, इंग्लिश कोचिंग और पैसे का लालच देकर चार गरीब लड़कियों को धर्म परिवर्तन के इरादे से बिहार से इंदौर ले जाया जा रहा था। जिन्हे सतना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी रेलवे ने क्षिप्रा एक्सप्रेस से उतारा। इसकी सूचना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और सैकड़ो बजरंग दल कार्यकर्ता स्टेशन पहुँच गए। लड़कियों के साथ भोपाल चर्च की एक नन भी मौजूद थी। पुलिस के अनुसार बिहार से इन चारों लड़कियों को इंदौर लाया जा रहा था। ये चारों लड़कियां अनपढ़ हैं और इन्हें दो साल तक इंग्लिश कोचिंग देने और 12 हजार रुपए का मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया गया था। पुलिस ने यह भी बताया कि इन चारों लड़कियों को साथ में ले जाने के लिए किसी भी प्रकार कोई अनुमति नहीं ली गई थी। धर्म परिवर्तन की सूचना पर तहसीलदार बीके मिश्रा, सीएसपी सीताराम यादव सहित शहर के सभी थानों का बल पहुंच गया है। प्रशासन के जिम्मेदारों की मौजूदगी में जीआरपी चौकी पर लड़कियों के बयान लिए जा रहे है। धर्म परिवर्तन का मामला है इसकी सूचना जैसे ही फैली रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के सैंकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सतना स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में लड़कियों को उतार लिया गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *