राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

लुधियाना,महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणियां करने के लिए अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ ताजा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। लुधियाना की एक अदालत के न्यायिक मजिस्ट्रेट विशव गुप्ता ने राखी के खिलाफ वारंट जारी किया, क्योंकि वह सुनवाई में नहीं आईं। उन्होंने लुधियाना के पुलिस […]

दिव्यांगता को बनाई ताकत, सिविल सेवा परीक्षा: संघर्ष से सफलता की तीन कहानियां

नई दिल्ली,राजस्थान के पाली मारवाड़ में जन्मी उम्मुल खेर जन्म से दिव्यांग है। हड्डियां कमजोर होने की वजह से कई बार उसे चोटें भी लगती रही। लेकिन, उसने इसे अपनी ताकत बना लिया और सिविल सेवा परीक्षा में ४२०वीं रैंक हासिल की है। २८ साल की उम्मुल को १५ से भी ज्यादा बार फ्रेक्चर हुए। […]

मेडिकल कालेज सिर्फ कमलनाथ की देन : गंगा तिवारी

छिंदवाड़ा,जिला सहित संपूर्ण प्रदेश की जनता इस बात की गवाह है कि छिंदवाड़ा मेडिकल कालेज के निर्माण एवं उसके निर्माण के लिये तत्कालीन कांग्रेसनीत केंद्र सरकार से वित्तीय स्वीकृति जिले के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने दिलवायी है परंतु हमेशा की तरह श्रेय की राजनीति मे उलझी भाजपा इसे अपनी उपलब्धि बताकर एक […]

कुशीनगर में सेल्फी लेने के दौरान एक छोटी नाव पलटी

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र में वीरभार ठोकर के पास शुक्रवार की सुबह नारायणी नदी में सेल्फी लेने के दौरान एक छोटी नाव पलट गई। नदी में गिरकर नाव पर सवार चार युवक डूबने लगे। जिन्हें अगल-बगल रहे मछुआरों ने मुश्किल से बचाया। ज्ञातव्य हो कि महराजगंज जिले के सिसवा निवासी […]

कम्युनिस्ट जैसे नहीं जीते थे इसलिए निलंबित किये गए

नई दिल्ली, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्यसभा सांसद रीतब्रत बनर्जी को इसलिए पार्टी से ३ माह के लिए निलंबित कर दिया है क्योंकि वे कम्युनिस्टों जैसी जीवन शैली नहीं जीते थे। रीतब्रत बनर्जी पर आलीशान जीवनशैली जीने के आरोपों की जांच के लिए पार्टी ने तीन सदस्यीय आंतरिक जांच समिति का गठन किया है। इस […]

पाकिस्तान के 5 सैनिक मार गिराए, 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर,जम्मू-कश्मीर के भिम्बर और बट्टाल सेक्टर में भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना को उसकी भाषा में ही जवाब दिया। फायरिंग का जवाब देते हुए भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना के ५ जवानों को मार गिराया। इस फायरिंग में पड़ोसी देश के ६ जवान गंभीर घायल हुए हैं। वहीं, दूसरी घटना में इससे पहले बारामूला के […]

कौशल विकास से करेंगे बेरोज़गारी का अंत: मुख्यमंत्री

भोपाल, कौशल विकास राज्य सरकार का मिशन है। कौशल विकास से बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने का महाअभियान चलाया जायेगा। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं। चौहान गुरुवार को भोपाल में वैश्विक कौशल विकास और रोजगार में भागीदारी सम्मेलन २०१७ के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। समिट का आयोजन मध्यप्रदेश […]

सम्पत्ति कर नहीं भरना महंगा पड़ा : वसूली हेतु कार कुर्क की

इंदौर, कल मई माह की आखिरी तारीख में नगर निगम ने सम्पत्तिकर की वसूली के लिए सख्त अभियान चलाया। जिन बकायादारों ने सम्पत्तिकर जमा नहीं कराया थ उनकी सम्पत्ति कुर्क की गई। एक बकायादार को सम्पत्तिकर नहीं भरना महंगा पड़ा। अधिकारी ने सम्पत्तिकर वसूलने के लिए उसकी कार कुर्क कर जब्त कर ली। कल वार्ड […]

विदेश भाग रहा हत्याकांड का मास्टरमाइंड एयरपोर्ट से गिरफ्तार

ग्वालियर, मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस नेता विनय राठौर उर्फ मनिया हत्याकांड का मास्टरमाइंड शराब कारोबारी महेश गुप्ता पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। ग्वालियर पुलिस ने सीआईएसएफ की मदद से महेश को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। महेश विदेश भागने की फिराक में था तभी उसे मुंबई पुलिस और एयरपोर्ट की सुरक्षा में […]

गंभीर रोगों के मरीजों को भी नहीं मिल पा रहा रक्त

अशोकनगर, जिला अस्पताल में आने वाले गंभीर रोगों के मरीजों को भी समय पर रक्त नहीं मिल पाता है। इस कारण उनकी जान पर बन आती है। यह स्थिति तब है जबकि कई बार मरीज इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन सहित जिला प्रशासन को भी शिकायत कर चुके हैं। गुरुवार को ऐसा ही वाक्या सामने […]