संघ की ओर से सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों का सर्वे कराया जा रहा

भोपाल,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बड़े गोपनीय तरीके से मध्यप्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटो का सर्वे करा रही है। इस काम में जो टीम लगाई गई है, उसे संघ और भाजपा के लोग भी सर्वे कर रहे लोगों से परिचित नहीं हैं। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में सरकार और विधायकों के खिलाफ जो […]

नाबालिग चोर ने बनाई 7 गर्लफ्रेंड

सागर, मप्र के सागर की सिविल लाइन पुलिस ने 3 सदस्यीय चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का एक सदस्य नाबालिग है। यह नाबालिग चोर, चोरी के माल से 7 गर्लफ्रेंड का खर्च उठाता था। गर्ल फ्रेंडों को इंप्रेस करने के लिए उन्हें महंगे गिफ्ट देता था। होटल और माल में घुमाने ले […]

भाजपा के 115000 कार्यकर्ताओं को मिलेगी सुपरवाइजर के रूप में नियुक्ति

भोपाल,मध्य प्रदेश सरकार ने 2018 के विधानसभा चुनाव को जीतने और भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार से जोड़कर एक नया तरीका ईजाद किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जन कल्याण योजनाओं की निगरानी के लिए 23 हजार ग्राम पंचायतों तथा नगरीय वार्ड में सुपरवाइजर की नियुक्ति जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे। यह सुपरवाइजर […]

भाजपा सांसद मनोहर ऊंटवाल बोले नाथ अनाथ और सज्जन वर्मा गंगू तेली

आगर मालवा,भारतीय जनता पार्टी के नेता व्यक्तिगत रूप से इस तरह की टिप्पणी करते हैं। जो जन सामान्य को अच्छी नहीं लगती हैं। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोहर ऊंटवाल ने कमलनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कमलनाथ- अनाथ हैं। उनका कोई नाथ नहीं है। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने […]

पुलिस के नाकाम रहने पर परिजन 7 लाख फिरौती देकर बच्चे को छुड़ा लाए

गुना,मध्यप्रदेश के गुना जिले में पुलिस की नाकामी उजागर हुई है। यहां अपराधियों ने 10 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। इसके बाद परिवार वालों से 12 लाख की फिरौती मांगी। परिजन पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन पुलिस अपहरकर्ताओं को पकडऩे में नाकाम रही। इसके बाद परिजन खुद सात लाख रुपए फिरौती देकर अपहरकर्ताओं […]

शौर्ययात्रा के दौरान पथराव, वाहनों को आग लगाई,पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

शाजापुर,शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती पर राजपूत समाज द्वारा नगर में शौर्य यात्रा निकाली गई। यह शौर्य यात्रा जैसे ही नई सडक़ पर पहुंची वहां डीजे बंद करने की बात को लेकर दूसरे सम्पद्राय के लोग भडक़ गए और देखते ही देखते पथराव कर दिया। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने […]

महिला पटवारी की शिकायत पर जज के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

पन्ना, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक जज के ऊपर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। रीवा जिले के मानस नगर निवासी एक महिला पटवारी ने अजयगढ़ में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सोनी पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक बलात्कार करने का आरोप लगाया […]

हजार करोड़ के ई.टेंडरिंग घोटाले के जांच अफसर गये अवकाश पर उठ रहे हैं सवाल

भोपाल, मध्यप्रदेश में ई टेंडरिंग घोटाले को उजागर करने वाले आईएएस मैप आईटी विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को अवकाश पर भेज दिया गया है। बताया गया है कि मनीष ने सात दिन का अर्जित अवकाश का आवेदन दिया है । जानकारों का यह मानना है कि सामान्य तौर पर अधिकारी इस तरह का […]

आयकर विभाग के इंस्पेक्टर को लोकायुक्त ने बीस हजार की रिश्वत लेते दबोचा

भोपाल, मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस सागर संभाग ने बडी कार्यवाही करते हुए आयकर विभाग के इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह चौधरी को बीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, मामला नोटबंटी के समय महिला द्वारा जमा की गई रकम से जुडा बताया जा रहा है। वहीं लोकायुक्त अफसरो ने बताया कि फरियादिया महिला अंजुम जहां […]

कर्ज से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

अशोकनगर,कर्ज से परेशान मुंगावली के पिपरिया मल्हारगढ़ निवासी किसान चंद्रभान सिंह लोधी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। किसान चंद्रभान सिंह लोधी की जेब से मिले सुसाइड नोट के अनुसार पिता का कर्ज वसूलने के लिए साहूकार उसे लगातार धमकियां दे रहे थे। मृतक के परिवारजनों का कहना है कि उस पर बैंक और […]