सडक किनारे हाथ ठेले पर चाय-पकौडों का धंधा कर रहे लोगों की आयकर विभाग को चाहिए जानकारी

भोपाल, आयकर विभाग ने राजधानी में सडक किनारे हाथ ठेला लगाकर चाय-पकौडे बेचने वालों की जानकारी मांगी है। नगर निगम से व्यावसायिक लाइसेंस (गुमाश्ता) लेकर कारोबार कर रहे इन कारोबारियों की संख्या 50 हजार से अधिक बताई जा रही है। विभाग को आशंका है कि इनमें बड़े पैमाने पर वे व्यापारी भी शामिल हैं, जिनका […]

विधानसभा में जोरदार बहस सत्ता पक्ष का आरोप भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबोया

भोपाल, प्रदेश की 15वी विधानसभा के तृतीय सत्र के 5वे दिन विधानसभा की कार्यवाही हंगामेदार रहा। लेकिन सदन की कार्यवाही निर्बाध जारी रही। वर्ष 2019-20 के आय व्ययक पर समान्य चर्चा जारी रही। इस दौरान सदन में मुख्यमंत्री कमल नाथ भी मौजूद रहे। सबसे पहले बात रखते हुए विपक्षी दल भाजपा के सदस्य विश्वास सारंग […]

ग्वालियर के अशोक सिंह को अपैक्स बैंक का अध्यक्ष बनाया गया

भोपाल, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सिंह को आज राज्य सरकार ने अपेक्स बैंक का अध्यक्ष मनोनीत किया है। ग्वालियर मूल के निवासी अशोक सिंह ने हाल ही में ग्वालियर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री स्व. राजेन्द्र सिंह के सुपुत्र हैं। पार्टी विचारधारा को समर्पित […]

कोयलांचल में चोरी, लूट एवं चैन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ी

कोतमा,कोयलांचल क्षेत्र मे लगातार चोरी, लूट, कालरी खदानो मे कबाड चोरी एंव चैन स्नेचिंग की घटनाए बढ़ रही है। पिछले 1 माह के अन्दर पूरे क्षेत्र मे 10 महिलाओ के साथ सरेराह चैन लूटने की गंभीर वारदात हो चुकी है,कोयलांचल क्षेत्र मे जगह-जगह कबाड की दुकाने संचालित है, खुलेआम जुऍा,सट्टा के दाव लग रहे है, […]

मंडला में नक्सलियों को राशन-पानी पहुंचाने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

मण्डला, मंडला पुलिस ने आज प्रेम सिंह नाम के एक नक्सली को गिरफ्तार किया है, वो नक्सली संगठन संगम के लिए काम करता.है, नक्सली संगठनों को रसद-पानी पहुंचाते का जिम्मा इसी का था। ये पंडरी टिकरा का रहने वाला है। पुलिस को इसके इलाके में मौजूद होने की ख़बर मुख़बिर से मिली थी. उसके आधार […]

इकबाल सिंह बैंस को राजस्व मंडल और सलीना सिंह को मशिमं का अध्यक्ष बनाया गया

भोपाल, राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है। अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल इकबाल सिंह बैंस को अध्यक्ष राजस्व मण्डल, ग्वालियर और अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा श्रीमती सलीना सिंह को अध्यक्ष मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल पदस्थ किया गया है। प्रमुख सचिव, श्रम अशोक शाह को वर्तमान दायित्वों के […]

हर जिला अस्पताल में शुरू करो पंचकर्म और शिरोधारा -डॉ. साधौ

भोपाल, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय और संस्थान में पंचकर्म और शिरोधारा की अत्यधिक बढ़ती माँग को देखते हुए इसे प्रदेश के जिला अस्पतालों में भी शुरू करने को कहा है। संस्थान में इस वर्ष अब तक 73 हजार 223 मरीज एवं लोग […]

मध्यप्रदेश विधानसभा में बिजली पर रार, आरोप-प्रत्यारोप के चले तीर

भोपाल, विधानसभा में आज प्रश्नोत्तरकाल में बिजली आपूर्ति और कटौती को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए और तीखी नोंकझोंक हुई। प्रश्नकर्ता सदस्य भूपेन्द्र सिंह द्वारा कांग्रेस को उसके वचनपत्र की याद दिलाते हुए उस पर अमल करने की बात कहीं गई,। साथ ही उन्होंने किसानों […]

मुरैना के तिलोंधा गांव में जमीन विवाद पर चली गोलियां, तीन की मौत, पांच घायल

मुरैना, तिलोंधा गांव में जमीन विवाद पर गोलियां चलने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। वारदात को गांव के ही सरपंच रूस्तम सिंह ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया […]

नौनिहालों को रोज स्कूली वाहनों को लगाना पड़ रहा धक्का

अशोकनगर, निजी स्कूलों में लगे सालों पुराने हो चुके कबाड़ वाहनों में सफर कर रहे बच्चे महफूज नहीं हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कुछ वाहन तो बच्चों के धक्कों से चलते हैं। इस ओर न तो विद्यालय प्रबंधन न ही बच्चों के परिवारीजन कोई ध्यान दे रहे हैं। प्राईवेट स्कूलों में […]