नये एतिहासिक रिकार्ड पर बंद हुआ बाजार,सेंसेक्स 202 अंक चढ़कर 38,896 पर बंद

मुंबई,विदेशी कोषों के ताजा प्रवाह तथा घरेलू निवेशकों की रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक तथा मारुति सुजुकी के शेयरों में सतत लिवाली से घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन नए एतिहासिक स्तर पर बंद हुए। धातु, ऊर्जा, वाहन और बिजली कंपनियों के शेयरों में हुई खरीदारी के चलते मंगलवार को कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स […]

वेदांता को मिले 41, ऑइल इंडिया को 9 तथा ओएनजीसी को 2 तेल एवं गैस खोज ब्‍लॉक मिले

नई दिल्ली,खनन क्षेत्र की अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लिमिटेड को देश में पहली खुली नीलामी में पेशकश किये गये 55 में से 41 तेल एवं गैस खोज ब्‍लॉक मिले हैं। खोज एवं उत्पादन नियामक डीजीएच ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल इंडिया (ओआईएल) को 9 ब्‍लॉक मिले जबकि ऑयल एंड नेचुरल गैस […]

मुम्बई की दूरी इन्दौर-मनमाड़ नई रेल लाइन परियोजना से 171 Km कम हो जाएगी

भोपाल,आज नईदिल्ली में जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट और जहाजरानी मंत्रालय, रेल मंत्रालय, मध्यप्रदेश सरकार और महाराष्ट्र सरकार के बीच इन्दौर- मनमाड 362 किलोमीटर नई रेल परियोजना के बीच करारनामे पर हस्ताक्षर किये गये। इस नई परियोजना के पूर्ण होने पर इंदौर से मुम्बई की दूरी 171 किलोमीटर कम हो जायेगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश […]

लखवाड़ परियोजना से दूर होगा जल संकट: गडकरी 

नई दिल्ली,जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि उत्तराखंड में ऊपरी यमुना बेसिन क्षेत्र में प्रस्तावित ४००० करोड़ रु की लागत वाली लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना के पूरा होने से दिल्ली के साथ ही हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में यमुना तट पर बसे शहरों में जल संकट […]

अगले प्रधान न्यायाधीश के लिए कानून मंत्रालय ने मांगा प्रस्ताव

नई दिल्ली,क़ानून मंत्रालय ने प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा को पत्र लिखकर अगले प्रधान न्यायाधीश के नाम का प्रस्ताव मांगा है। न्यायमूर्ति मिश्रा मंत्रालय को अपने उत्तराधिकारी का नाम भेजेंगे। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा दो अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में उनके बाद वरिष्ठता में सबसे ऊपर नाम जस्टिस रंजन गोगोई का है, […]

सत्ता मिलने पर मन्दिर भूल मोदी बन गए मुस्लिम महिलाओं के पैरोकार-तोगड़िया

गोण्डा,अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने केन्द्र की भाजपा सरकार को और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि देश के सौ करोड़ हिन्दुओं ने भाजपा को राम मन्दिर निर्माण की पैरोकारी करने के लिए सत्ता सौंपा था, किन्तु प्रचण्ड बहुमत मिलते ही वे मुस्लिम बीवियों के […]

दस हजार करोड़ में 3 भारतीयों को अंतरिक्ष में पहुंचाएगा गगनयान

नई दिल्ली,भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने बताया कि 2022 में भारत सिर्फ 16 मिनट में तीन भारतीयों को श्रीहरिकोटा से स्पेस में पहुंचा देगा। उन्होंने बताया कि तीनों स्पेस के ‘लो अर्थ ऑर्बिट’ में 6 से 7 दिन बिताएंगे। राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में के. […]

जैसलमेर का शाही राज घराना कर सकता है राजनीति में प्रवेश, राजेश्वरी राज्य लक्ष्मी पर टिकी निगाहे

जयपुर,इस साल विधानसभा चुनाव में एक और शाही राजघराने का राजनीति में प्रवेश होने वाला है। जैसलमेर राजपरिवार की वंशज और महारावल बृजराज सिंह की पत्नी राजेश्वरी राज्य लक्ष्मी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इलाके में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। […]

माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम का रत्‍नागिरी वाला घर होगा नीलाम, सफेमा टीम पहुंची

मुंबई,माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के रत्‍नागिरी स्थित घर पर सफेमा के अधिकारियों की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि सफेमा की टीम पहले घर की जांच करेगी। इसके बाद इस घर की नीलामी की जाएगी। इससे पहले मुंबई में भी माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की प्रापर्टी की नीलामी हुई है। मुंबई में दाऊद […]

कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने योगी सरकार पर बोला हमला, किया बहिर्गमन

लखनऊ,प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष ने मंगलवार को विधानसभा में एकजुट होकर घेरा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सूबे में भाजपा सरकार आने के बाद अपराधों में वृद्धि हुई है। यह भी कहा गया कि राज्य में जंगलराज है और कोई भी सुरक्षित नहीं है। वहीं पलटवार करते हुए […]