सोने के दाम में गिरावट, 10 हजार रुपए तक सस्ता हुआ

मुंबई, सोने की कीमत पिछले साल अगस्त में 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। यह इसका सर्वकालिक उच्च स्तर था लेकिन इसके बाद से इसमें 10 हजार रुपए की गिरावट आ चुकी है। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार को गिरावट के साथ खुला। सुबह यह 195 रुपए की गिरावट के साथ 46046 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार को 99 रुपए की गिरावट के साथ खुला। दिन चढ़ने के साथ इसमें और गिरावट आई। सुबह यह 195 रुपए की गिरावट साथ 46046 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। सुबह के सत्र में इसने 46340 रुपए का उच्चतम और 45972 रुपए का न्यूनतम स्तर छू लिया। जून डिलीवरी वाला सोना भी 121 रुपए की गिरावट के साथ 46274 रुपए पर चल रहा था। इसी तरह मार्च डिलीवरी वाली चांदी 787 रुपए की गिरावट के साथ 68489 रुपए प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 358 रुपए की गिरावट के साथ 46 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर के भी नीचे चला गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार अब सोना 45,959 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,313 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 151 रुपए बढ़कर 69,159 रुपए प्रति किलो रह गई जिसका पिछला बंद भाव 69,008 रुपए किलो था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *