जो बाइडेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति की शपथ ली, कमला हैरिस बनीं पहली महिला उपराष्ट्रपति

वॉशिंगटन, जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं। वॉशिंगटन की कैपिटल हिल इमारत में उन्होंने शपथ ले ली है। उनके साथ मौजूद कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है। कमला देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति बन गई हैं। वह ऐसी पहली अश्वेत हैं जो सबसे शक्तिशाली देश में इतने टॉप तक पहुंचने में सफल रही हैं। भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति है। इसके साथ ही उन्हेंन अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्र।पति बनने का गौरव भी हासिल हुआ है।कमला हैरिस को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की पहली हिस्पैनिक मूल की जज जस्टिस सोनिया सोटोमेयर ने शपथ दिलाई। सोनिया अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की इतिहास में महज तीसरी महिला जज हैं। बराक ओबामा ने 2009 में सोटोमेयर को नामित किया था। शपथग्रहण समारोह के आयोजन स्थल पर तथा आसपास 25,000 से अधिक नेशनल गार्ड तैनात हैं, ताकि सत्ता हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से हो सके।शपथग्रहण समारोह के पहले बाइडेन और हैरिस शपथ से पहले गिरजाघर में प्रार्थना सभा में शामिल हुए।
अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शपथ लेने के बाद कहा कि हम अमेरिका को एकजुट करेंगे। यह लोकतंत्र का दिन है, यह अमेरिका का दिन है। यह उम्मीद, दोबारा खड़े होने और हर चुनौती से निपटने का दिन है। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में हर व्यक्ति की आवाज सुनी जाएगी। अमेरिका विभाजनकारी, धार्मिक भेदभाव, नस्लवाद को खारिज कर अपना एकजुट चेहरा पेश करेगा।
शपथ ग्रहण के पहले बाइडेन ने कहा है कि ‘यह अमेरिका के लिए नया दिन है।’बाइडेन ने निवर्तमान राष्ट्ररपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्ररपति के तौर पर कार्यकाल खत्म होने के बाद व्हाभइट हाउस छोड़ने के बाद ट्वीट लिखा, ”यह अमेरिका के लिए नया दिन है।” अमेरिका के राष्ट्रडपति का पद संभालने के बाद पहले दिन उठाए जाने वाले कदमों के अंतर्गत वाइडेन, कई मुस्लिम बहुल देशों से आगंतुकों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को खत्मम कर देंगे और अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर होने वाली दीवार के निर्माण को रोकेंगे। अवैध अप्रवासन को रोकने के लिए डोनाल्डण ट्रंप ने यह दीवार बनाने का आदेश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *