शिवराज बोले जनता के लिए दंडवत, माफिया के लिए दंड उसे जमीन में गाड़ देंगे

भोपाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके लिए भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं और मेरी सरकार जनता के लिए दंडवत है और माफिया के लिए दंड। शिवराज ने फिर वही बात दोहराई- माफिया को जमीन में गाड़ देंगे, गुंडे माफिया और देश द्रोहियों के दुश्मन हैं हम, जो बेटियों के खिलाफ कुचक्र रचेगा उसे हम मिटा देंगे। सफाई अभियान जारी रहेगा, बदमाश साफ कर दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नए पदाधिकारी केवल स्वागत-सत्कार में ही न लगे रहें, जल्दी से जल्दी काम में जुट जाएं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व मोर्चों के अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, राजनीतिक दलों में पीढ़ी परिवर्तन होता है। वीडी शर्मा की टीम इसका उदाहरण है। वीडी शर्मा की जोश और उमंग से भरी टीम है। दूसरी तरफ कमलनाथ-दिग्गी की घिसी-पिटी टीम है।
2023 और 2024 के टारगेट फिक्स
प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि ये टीम वीडी नहीं है, ये टीम भाजपा है। हमारे सामने 2023 और 2024 का संकल्प है। आज से ही संकल्प की पूर्ति में जुट जाना है। टीम स्प्रिट की भावना के साथ काम करना है। वीडी शर्मा ने निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए भी पदाधिकारियों को कहा है।
सीएम शिवराज की दो टूक
सीएम शिवराज ने भी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदाधिकारी स्वागत सत्कार में ही न लगे रहें। स्वागत सत्कार कराएं लेकिन जल्दी ही काम मे जुट जाएं। सीएम शिवराज ने कांग्रेस की टीम को घिसी-पिटी बताते हुए कहा कि कमल नाथ, दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। सीएम ने टीम भाजपा को एक जोश से भरी हुई बताया। सीएम ने कहा कि एसटी मोर्चा ने भेंट के तौर पर तीर कमान दिया है। इससे जनता की रक्षा करेंगे और माफिया को जमीन में गाड़ देंगे। गुंडे माफिया और देश द्रोहियों के दुश्मन हैं हम। जो बेटियों के खिलाफ कुचक्र रचेगा उसे हम मिटा देंगे। सफाई अभियान जारी रहेगा, बदमाश साफ कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *