लंदन,कोरोना के खिलाफ जंग में हर कोई अपनी तरफ से मदद कर रहा है। कई लोग कोरोना अस्पतालों के लिए फंड जुटा रहे हैं। कोई साइकिलिंग के द्वारा, कोई अपनी छत पर मैराथन दौड़कर पैसा इकट्ठा कर रहा है। हाल ही में अब एक 5 साल का दिव्यांग बच्चा चर्चा में है। दरअसल 5 साल के दिव्यांग बच्चे ने 10 किलोमीटर वॉककर 9 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाकर अस्पताल को दान दे दिए। इग्लैंड के केंट का रहने वाला 5 साल का टोनी हडगेल बचपन से दिव्यांग है,वहां अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता। टोनी अपने पैरों के सहारे नहीं चल पाता हैं, फिर भी उसने 10 किलोमीटर की वॉक में हिस्सा लिया। टोनी न सिर्फ टॉस्क लिया बल्कि इस पूरा भी किया। फंड के द्वारा टोनी ने एक मिलियन पाउंड रेज किया (भारतीय करंसी के हिसाब से 9 करोड़ रुपए से ज्यादा)। टोनी की मां ने बताया कि उसने फरवरी में कुछ नए अंग लगाए थे। जिसके बाद वहां चलने लगा हैं। वहीं टोनी ने कहा कि टॉस्क काफी मजेदार था। टोनी को उनकी मां पॉला और पति ने एलविना लंदन चिल्ड्रन अस्पताल से तब गोद लिया था जब वहां चार महीने का था। पॉला ने बताया कि साल 2016 में उन्होंने टोनी को गोद लिया था। पॉला की हालत तब काफी बुरी थी जब उस गोद लिया गया, उसके कई अंग काम नहीं करते थे। टोनी के कई ऑप्रेशन हो चुके हैं, लेकिन उसने हर हालत का बड़ी बहादुरी से सामना किया। बता दें कि टोनी से पहले 96 साल के कैप्टन टॉम मूरे काफी सुर्खियों में रहे थे। कैप्टन टॉम मूरे ने 100 लैप्स अपने गार्डन में चलकर 33 मिलियन पाउंड रेज किए थे।