टिस्का चोपड़ा भी अनुष्का शर्मा की तरह पति संजय चौपड़ा के बाल काटते दिखाई दीं

मुंबई,बॉलिवुड सिलेब्स कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में अपने घरों पर हैं और परिवार के लोगों के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में फिल्म ऐक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा भी अपने घर पर हैं। हालांकि अब वह अनुष्का शर्मा की राह पर चल निकली हैं। दरअसल, वह अनुष्‍का की तरह अपने पति के बाल काटते नजर आईं। टिस्का चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति संजय चोपड़ा के बाल काटते हुए तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि ‘अगर सिनेमा जल्द नहीं खुले तो नए करियर की तैयारी कर रही हूं। मेरे पहले क्लाइंट घर पर ही मिल गए, वह भी जरूरत की सर्विसेज करते हैं, इसलिए इस टाइम पैसे नहीं लिए…।’ बता दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली के बाल काटे थे। इसका वीडियो खुद अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें अनुष्का शर्मा विराट कोहली के बाल काटते हुए नजर आ रही हैं और दोनों स्टार्स मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। वहीं, टिस्का चोपड़ा लॉकडाउन के समय सोशल मीडिया पर अपडेट्स देती रहती हैं। वह इस समय योग, कुकिंग और फिल्म देखकर समय पास कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *