संतरे का जूस निकाल कर पीने के बजाय इसे खाना ही रहता है अच्छा

नई दिल्ली, फलों में पाई जाने वाली शर्करा के कारण शुगर लेवल का बढ़ना या इसी तरह की कई अन्य परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि इस वजह से फल खाना छोड़ना भी समझदारी नहीं तो ऐसे में क्या करें? फिर किन फलों को कब अवॉइड किया जाना चाहिए। संतरे का जूस निकालने से अच्छा इन्हें खाएं। संतरे के रस में ज्यादा चीनी की मात्रा होती है। संतरे का जूस लेने की बजाए फल की तरह खाना खाना सही है क्योंकि इसमें लगभग 11 ग्राम चीनी होती है। एक सेब में करीब 17-18 ग्राम चीनी होती है। इसके जूस से अच्छा है इसे काटकर खाएं क्योंकि जूस में चीनी की मात्रा अधिक होती है। आड़ू में सिर्फ 12 ग्राम चीनी होती है। आप इसे खाकर चीनी खाने की इच्छा को पूरा कर सकते हैं। रसभरी मीठी लगती है पर इसमें चीनी की मात्रा कम होती है। रसभरी के एक कप में सिर्फ 5 ग्राम चीनी होती है। एवोकाडो में चीनी की मात्रा कम होती है और इनमें फाइबर और स्वास्थ्यवर्धक फैट भी होते हैं। इसमें कुछ ग्राम चीनी होती है। जामुन में प्रोटीन, फाइबर और कम चीनी होती है। इसे स्नैक की तरह खाया जाना सबसे बढ़िया है। अंगूर में लगभग 8 ग्राम चीनी होती है लेकिन चूंकि एक अंगूर खाने के बाद हाथ रुकते नहीं हैं लिहाजा ऐसे फल को न खाना ही बेहतर है।स्ट्रॉबेरी में फाइबर होता है और चीनी की मात्रा काफी कम होती है। यह सबसे कम चीनी वाले फलों में से है जिसे बिना डर खाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *