भोपाल, मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से स्थानांतरण किया है जिनमें राजीव टंडन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्रभारी महानिदेशक भोपाल, सुशोवन बनर्जी प्रभारी महानिदेशक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सागर, डॉक्टर एसडब्ल्यू नकवी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल, उपेंद्र कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल जोन भोपाल, श्रीमती प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल एवं विशेष कर्तव्य अधिकारी से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल, आदर्श कटियार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल जोन भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल, डीसी सागर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आपदा प्रबंधन एवं होमगार्ड भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल, मकरंद देवकर पुलिस महानिरीक्षक भोपाल से विशेष कर्तव्य अधिकारी भोपाल पदस्थ किया गया है।