भोपाल,राजधानी की क्राइम ब्रांच टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गुप्त रोग क्लीनिक की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 4 महिलाओं सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कई बड़े नाम सामने आए हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल के टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन चौहान और बड़ी बरेली छिंद का पूर्व सरपंच इरफान खान का नाम भी शामिल है। जानकारी के अनुसार राजधानी के बरखेड़ी इलाके में यह सेक्स रैकेट गुप्त रोगों का इलाज करने के नाम पर चलाए जा रहे क्लीनिक की आड़ में लंबे समय से चलाया जा रहा था। हैरानी वाली बात यह है, कि यह क्लीनिक महिला डॉक्टर द्वारा प्रति तरीके से संचालित किया जा रहा था। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार सेक्स रैकेट में टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन चौहान समेत कई लोगों को अरेस्ट किया गया है। आरोपियों में बड़ी बरेली छिंद के पूर्व सरपंच इरफान खान की भी गिरफ्तारी हुई है। जानकारी मिली है कि इस सेक्स रैकेट मामले में पकड़े गए टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन चौहान ममता बैनर्जी की करीबी हैं। यहां तक कि उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के कयास लग रहे थे। सचिन चौहान की रीयल एस्टेट कारोबारी के रूप में भी पहचान है। बहरहाल, मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।