लोकायुक्त के छापे में सिचांई विभाग का लेखापाल करोडपति निकला

रीवा, शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस ने सिंचाई विभाग के एक लेखापाल के ठिकाने पर छापामार कार्यवाही करते हुए करोडो की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया है। कार्यवाही के दोरान टीम ने लेखापाल की संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए है। लोकायुक्त अधकारियो के अनुसार सिंचाई विभाग के लेखापाल अंगद प्रसाद शुक्ला के अमवां गांव स्थित निवास पर शुक्रवार सुबह रेड डाली गई। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार अब तक की कार्रवाई में 2 मकान, लगभग आधा दर्जन प्लाट के दस्तावेज के साथ ही चार पहिया और दोपहिया वाहन मिले हैं। छापे की कार्रवाई में आरोपी लेखापाल के आवास से मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अफसरो ने बताया कि अंगद प्रसाद त्योंथर नहर परियोजना में लेखापाल के पद पर पदस्थ हैं। इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। खबर लिखे जाने तक टीम की कार्यवाही जारी थी, वही आगे की पडताल मे और भी बेनामी संपत्ति का खुलासा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *