सीएम योगी के 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट को अस्पताल में भर्ती कराया गया

देहरादून, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि पेट में गड़बड़ी के बाद उन्हें 9 फरवरी को जॉलीग्रांट स्थित स्वामीराम हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिमालयन अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार देखा गया है। डॉक्टरों ने कहा कि यदि उनकी तबियत में इसी तरह सुधार जारी रहा तो अगले दो-तीन दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। डॉ मोहम्मद अकरम ने बताया कि उन्हें पेट की तकलीफ के कारण 9 फरवरी को भर्ती कराया गया था। उनको निम्न रक्तचाप समेत पैर की उंगलियों में गैंग्रीन जैसी समस्या भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *