टीम इंडिया की मॉडर्न वॉल चेतेश्वर पुजारा 32 साल के हुए

नई दिल्ली,टीम इंडिया में जिम्मेदार खिलाड़ी की ख्याति पा चुके शानदार क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा 32 साल के हो गए हैं। पुजारा ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने इस खेल की परिभाषा ही बदल डाली और इसकी लोकप्रियता को पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ाया। चेतेश्वर पुजारा आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं अपनी कई दमदार पारियों के चलते इस खिलाड़ी ने जो भरोसा कायम किया है इसी की बदौलत उन्हें मिस्टर भरोसेमंद और मॉडर्न दीवार के रूप में जाना जाता है। जो टीम इंडिया का दूसरा राहुल द्रविड़ का जाता है। आइए एक नजर डालते है। उनके जिंदगी के खास करियर पर।
चेतेश्वर पुजारा का जन्म 25 जनवरी 1988 को राजकोट, गुजरात में हुआ था। उनके पिता अरविंद पुजारा सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी खेली है। उनके पिता और उनकी मां रीमा पुजारा ने उनकी प्रतिभा को जल्दी पहचान लिया और चेतेश्वर ने अपने पिता के साथ अभ्यास किया। पुजारा ने 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना अंडर19 टेस्ट डेब्यू किया। पारी की शुरुआत करते हुए, उन्होंने 211 रन बनाए और भारत को एक पारी और 137 रन से जीत दिलाई। उन्हें एफ्रो-एशिया अंडर-19 कप की चार पारियों में तीन अर्द्धशतक बनाने के बाद 2006 के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में भी चुना गया था। वह अंडर-19 विश्व कप के प्रमुख रन-स्कोरर थे, जहां उन्होंने 6 पारियों में 349 रन बनाए, जिसमें तीन अर्द्धशतक और एक शतक शामिल था, जो 117 की औसत से था। अक्टूबर 2010 में बैंगलोर में भारत के लिए अपना करियर का पहला टेस्ट डेब्यू किया था। पुजारा को उनकी तकनीक और लंबी पारी खेलने के लिए जाना जाता है, वह राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के रिटायरमेंट के बाद भारतीय मध्यक्रम का एक अभिन्न अंग हैं।
चेतेश्वर पुजारा ने भारत की ओर से 75 टेस्ट मैचों में 49.50 की औसत से 5, 740 रन बनाए हैं। जिसमें 18 शतक और 24 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन रहा है। पुजारा ने 5 वनडे मैचों में 10.20 की औसत से 51 रन बनाए हैं। चेतेश्वर पुजारा ने 199 प्रथम श्रेणी मैचों में 54.00 की औसत से 15,552 रन बनाए हैं। जिसमें 50 शतक और 57 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 352 रन रहा है। इस दौरान उन्होंने 5 विकेट भी लिए हैं। पुजारा ने 103 लिस्ट ए मैचों में 54.20 की औसत से 4,445 रन बनाए हैं। जिसमें 11 शतक और 29 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 158 रन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *