जेटली, सुषमा और जॉर्ज को पद्म विभूषण,अब्दुल जब्बार को पद्मश्री

नई दिल्ली,गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने वर्ष 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। यह पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया जाएगा। 16 हस्तियों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है। पद्म पुरस्कारों की इस सूची में भोपाल गैस पीड़ितों के लिए संघर्ष करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार का भी है, जिन्हें मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के लिए जीवन खपा देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार का लंबी बीमारी के बाद 14 नवंबर 2019 को निधन हो गया था। इससे पहले अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत मध्य प्रदेश सरकार का इंदिरा गांधी समाजसेवा पुरस्कार दिया गया था।
इस बार विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाले 21 लोगों को यह सम्मान देने का ऐलान किया गया है। इनमें लंगर बाबा के नाम से मशहूर जगदीश लाल अहूजा, 21 हजार लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले मोहम्मद शरीफ, कश्मीर में दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले जावेद अहमद टाक, जंगलों की एनसाइक्लोपिया के रूप में जाने जानी वाली तुलसी गौडा भी शामिल हैं।
इसके अलावा जिन को यह सम्मान मिले हैं उनमें सत्यनारायण मुंदेयूर, अब्दुल जब्बार, ऊषा चाउमर, पोपटराव पवार, हारेकाला हाजाब्बा, अरुणोदय मंडल, राधा मोहन और साबरमती, कौशल कोनवार सारमा, त्रिनिती सैऊ, रावी कानन,
ए. रामकृष्णन, सुंदरम वर्मा, मुन्ना मास्टर, योगी एरोन, राहीबाई सोमा पोपेरे , हिम्माता राम भांभू , मूछीक्कल पनकाझाक्शी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *