सेना सिर्फ एक लड़ाकू संगठन नहीं है बल्कि है एक मूल्यवान संस्था- नरवणे

नई दिल्ली, थल सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने चीन, पाकिस्तान की सीमाओं पर तैनात तथा कश्मीर में छद्म युद्ध से मुकाबला कर रहे सैनिकों को चौबीस घंटे सतर्क रहने को कहा। इसके साथ उन्होंने जवानों को भरोसा दिलाया कि उनकी अलग-अलग जरूरतों को किसी भी कीमत पर पूरा किया जाएगा। आर्मी चीफ ने कहा कि सेना सिर्फ एक लड़ाकू संगठन नहीं है बल्कि एक मूल्यवान संस्था है जिसका देश के मन में खास स्थान है। सेना दिवस की पूर्व संध्या पर 13 लाख कर्मियों वाले बल को दिए अपने संदेश में सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय सेना ने राष्ट्र के मन में एक विशेष स्थान बनाया है और यह केवल एक लड़ाकू संगठन या राष्ट्रीय शक्ति का औजार नहीं है। उन्होंने कहा, यह देश की एक मूल्यवान संस्था भी है। हमें अपने मूल्यों, आचार और अपने नागरिकों द्वारा जताए गए भरोसे को बनाए रखने के संकल्प में दृढ़ बने रहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *