अलीगढ़ एवं सहारनपुर में तनाव, इंटरनेट सेवाएं बंद, सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

अलीगढ़, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर की सुलगी आग की तपिश ने पूरे देश में पारा गर्म कर दिया है और हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी दिल्ली में तनावपूर्ण माहौल के बीच यूपी के अलीगढ़ और सहारनपुर में भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों और […]

15 साल से लखनऊ में रह रही पाक महिला पर केस दर्ज

लखनऊ,नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच 15 साल से अवैध रूप से लखनऊ में रह रही पाकिस्तान की एक महिला पर केस दर्ज किया गया है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद यह मामला दर्ज किया गया है। महिला का नाम उजमा सलाल […]

विपक्ष के झूठे और गुमराह करने वाले आरोपों का पूरी ताकत से जवाब दो

भोपाल, मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि नागरिकता संशोधन बिल पर केन्द्र सरकार ने संघीय व्यवस्थाओं की परम्परा का पालन न करते हुए बहुमत के बल पर संशोधन बिल पास करवाया है। उससे देश की एकता और अखण्डता को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि बहुमत से लोकसभा चलाई जा सकती है […]

मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू हो रहा

भोपाल, मध्यप्रदेश की पन्द्रहवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार, 17 दिसम्बर से आरंभ होकर 23 दिसम्बर, 2019 तक चलेगा। इस सात दिवसीय सत्र में सदन की पांच बैठकें होंगी । विधानसभा के प्रमुख सचिव ए. पी. सिंह के अनुसार शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधान सभा सचिवालय में कुल 2125 प्रश्नों […]

भारत न पहले कमजोर था और ना आज कमजोर है – नाथ

भोपाल, मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शौर्य स्मारक में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के विजय दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि भारत न पहले कमजोर था और न ही आज कमजोर है। कमल नाथ ने जनता को विजय दिवस का संदेश जारी करते हुए कहा कि इस अवसर पर हम सब […]

भोपाल में सीजन की सबसे ठंडी रात, आठ जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड

भोपाल, मध्यप्रदेश में पिछले दो दिनों से कड़ाके की सर्दी जारी है। सोमवार को सुबह से ही हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ती रही। प्रदेश के आठ जिलों में तापमान 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। इनमें सबसे कम तापमान दतिया में 8.1 दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में रविवार शाम को चली ठंडी हवाओं […]

हनीट्रैप मामले में अदालत में पुलिस ने पेश किया 390 पेज का चालान, 7 आरोपियों के नाम शरीक, एक अब भी फरार

इंदौर, हनीट्रैप मामले में पुलिस ने आज कोर्ट में 390 पेज की चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें सात आरोपियों के नाम हैं। इनमें से छह पुलिस हिरासत में हैं, जबकि एक अब भी फरार है। पुलिस ने मामले में 90 दिन में चालन पेश किया है। पुलिस ने चालान में बताया कि आरती दयाल, […]

जामिया और एएमयू में छात्रों के हिंसक प्रदर्शन पर SC सख्त, पहले हिंसा बंद करो तभी हम करेंगे सुनवाई

नई दिल्ली, नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद पूर्वोत्तर से भड़की आग की चिंगारी अब राजधानी तक पहुंच गई है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रों के हिंसक प्रदर्शन किया जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए टिप्पणी की है। […]

इंडिया गेट पर धरने पर बैठी प्रियंका गांधी, सोनिया बोलीं मोदी सरकार स्वयं हिंसा व बंटवारे की जननी बनी

नई दिल्ली,नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जामिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुए प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई के बाद विपक्ष केन्द्र सरकार की घेराबंदी में जुट गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के अन्य सीनियर नेताओं के साथ इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गई हैं। प्रियंका […]

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक घटनाओं के पीछे कांग्रेस का हाथ -भाजपा

नई दिल्ली, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जामिया यूनिवर्सिटी और लखनऊ के नदवा कॉलेज सहित देश भर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के लिए बीजेपी ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। सोमवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की शनिवार को ही […]