मप्र में बारिश के साथ ओले गिरे,अगले तीन दिन तक बारिश के आसार

भोपाल, मध्यप्रदेश के काफी बड़े भाग में गुरुवार शाम 4:00 बजे तेज बारिश के साथ ही ओले गिरे। इससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। आसमान में सुबह से बादलों का डेरा रहा। दोपहर से तेज हवा के बीच बारिश बारिश भी शुरू हो गई। देवास, रायसेन, नसरुल्लागंज सहित कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। कुछ स्थानों पर खुले में रखा अनाज भीग गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ का असर मध्य प्रदेश में दिख रहा है। ऐसी स्थिति अगले तीन दिन तक रह सकती है। मौसम का मिजाज फिर बदलने के साथ कड़ाके की ठंड शुरु होगी। इस बारिश से फसलों को फायदा होने की उम्मीद जताई गई है।
तापमान में गिरावट
मौसम के इस बदलाव से दिन का तापमान 7 डिग्री तक लुढ़क गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, बैतूल में 8.2, उमरिया में 9.4, ग्वालियर में 9.6, दितया में 9.9 तथा रीवा में 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *