मुंबई,हाल ही में एक कॉमेडी शो में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ पर एक कॉमेडी सीन क्रिएट किया गया। शो के इस सीन से नाराज नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर शो मेकर्स को जमकर लताड़ लगाई है। दरअसल, डॉ.प्राण लेले शो में डॉक्टर बनें कॉमेडियन कीकू शारदा और नर्स बनें गौरव गेरा एक छोटे कद की लड़की का मजाक उड़ाते हैं। वह लड़की खुद को नेहा बताती है। लड़की किसी इलाज के लिए डॉक्टर के पास आई है और बात-बात पर सेल्फीज लिए जा रही है। शो में कीकू और गौरव मिलकर ‘नेहा ‘ का मजाक उड़ाते हैं। शो में कीकू ना सिर्फ उनके चेहरा या कद का बल्कि उनके टैलेंट का भी मजाक उड़ाते नजर आए। इस वीडियो के बाद टोनी कक्कड़ ने शो मेकर्स की क्लास लगाते हुए कहा, ‘एक छोटे से शहर की लड़की, जिसने खुद के दम पर जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया उस ऐसी इज्जत देते हैं। छोटे कद की होने की वजह से मेरी बहन ने पहले ही बहुत कुछ सहा है। क्या आपको पता भी है कि जब किसी इंसान के बॉडी साइज या शेप का इस तरह मजाक उड़ाते हैं तो उस पर क्या गुजरती होगी।