नैजी और शाल्मली वैश्वित पॉप संगीत समूह नाओ यूनाइटेड संग जुड़े

मुंबई, वैश्विक पॉप संगीत समूह नाओ यूनाइटेड ने ‘लेजेंड्स’ नामक एक म्यूजिक वीडियो के लिए शाल्मली खोलगाड़े और नैजी जैसे भारतीय संगीत कलाकारों संग सहभागिता की है। ‘अमेरिकन आइडल’ के निर्माता साइमन फुलर द्वारा निर्मित इस पॉप ग्रुप की पहुंच म्यूजिक और डांस की अभिव्यक्ति के माध्यम से दुनिया तक है। अपने अब तक के पहले यूट्यूब म्यूजिक वर्ल्ड टूर के एक हिस्से के रूप में नाओ यूनाइटेड ने पेरिस, लंदन, दुबई, टोक्यो, रियो डी जनेरियो, लॉस एंजेलिस और मुंबई जैसे शहरों में भी अपने सफर का आनंद उठाया। मुंबई के सफर में नाओ यूनाइटेड के सदस्य बिग बैंग म्यूजिक के कलाकारों संग मिले। शाल्मली और नैजी उनके इस वीडियो में दिखने वाले इकलौते भारतीय कलाकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *