जलवायु परिवर्तन का बढ़ा असर, 1901 के बाद से अब तक तीसरा सबसे गर्म महीना रहा नवंबर

पुणे, नवंबर 2019 का महीना 1901 के बाद से अब तक का तीसरा सबसे गर्म महीना है। छिटपुट बारिश और बादलों से ढके होने के कारण इस साल नवंबर का महीना औसत तापमान से अधिक रहा। इस साल नवंबर का तापमान औसत से 0.72 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 1901 के बाद से अब तक सबसे गर्म नवंबर 2015 रहा जब औसत से तापमान 0.87 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। औसत तापमान में वृद्धि1901 से अभी तक दूसरा सबसे गर्म महीना 1979 का रहा था जब औसत तापमान 0.86 डिग्री औसत से अधिक रहा। भारतीय मौसम विभाग पुणे के क्लाइमेट रिसर्च डिविजन के अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा, अगर सिर्फ औसत तापमान की बात की जाए तो इस साल नवंबर का महीना 1901 के बाद का सबसे गर्म महीना रहा।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य 2.1 डिग्री अधिक
पिछले महीने का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया जबकि 1979 में यह 1.64 डिग्री अधिक था। दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा।
इस कारण गर्म रहा नवंबर
पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और पर्यावरणविद अल्का गाडगिल ने तापमान में वृद्धि के कारण बताए। उन्होंने कहा, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम और साइक्लोन का असर नवंबर के तापमान पर पड़ा। लो प्रेशर और साइक्लोन के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश हुई और बादल छाए रहे। रात के वक्त में बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में कमी तो आती है, लेकिन वातावरण से उनकी मौजूदगी खत्म नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *