आगरा जिले के खंदारी में छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म कर फिरोजाबाद में फेंका

आगरा,उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खंदारी (न्यू आगरा) से बुधवार सुबह बीए की एक छात्रा को भाई के एक्सीडेंट की सूचना देकर अगवा किया गया। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि एत्मादपुर क्षेत्र में मारुति वैन में उसके साथ 4 युवकों ने गैंगरेप किया गया है। इसके बाद में आरोपित छात्रा को पचोखरा (फिरोजाबाद) क्षेत्र में फेंक गए। पुलिस ने देर शाम तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। प्रारंभिक जांच में इतने झोल सामने आए कि पुलिस उलझ गई है। फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। दोपहर 1:52 बजे एक युवती ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस को बताया कि उसके साथ गंभीर घटना हुई है। आगरा से उसका अपहरण किया गया। आरोपित उसे पचोखरा क्षेत्र में फेंककर भाग गए। सूचना पर आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने एसपी सिटी फिरोजाबाद प्रबल प्रताप सिंह को मौके पर भेजा। पीड़ित छात्रा को पचोखरा थाने लाया गया। उसने बताया कि वह ककरैठा (सिकंदरा) क्षेत्र की निवासी है। दलित है। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। सुबह साढ़े नौ बजे कोचिंग जा रही थी। हाथरस निवासी गीतम उसे मिला। गीतम उसके भाई का दोस्त है। गीतम सफेद मारुति वैन से आया था। उसके साथ एक और युवक था। गीतम ने उससे कहा कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *