…लो नासा ने बना ली एलियन खोजने की मशीन

वाशिंगटन, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिक एलियन खोजने की तैयारी कर रहे हैं। एलियन की खोज 2025 में शुरू की जाएगी इसके लिए नासा के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोवर बनाया है जो बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा के समुद्र में गोते लगाएगा। इस रोवर का नाम है ब्रूई। नासा ने इस रोवर का हाल ही में अंटार्कटिका के ठंडे समुद्र में परीक्षण किया गया। इस रोवर ने समुद्र में जमे हुए बर्फ के नीचे काफी देर तक गोता लगाया। दो पहियों और दो कैमरे वाला यह ब्रूई रोवर एक बार चार्ज करने पर महीनों तक चल सकता है। इसकी टेस्टिंग अंटार्कटिका स्थित ऑस्ट्रेलिया के केसी रिसर्च स्टेशन की सतह पर की जा रही है। ब्रूई रोवर बर्फीले समुद्र और सतह पर चलने के लायक बनाया गया है क्योंकि माना जाता है कि बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा पर बर्फीली सतह के साथ-साथ बर्फीला समुद्र भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *