चरखी दादरी, दंगल गर्ल के नाम से मशहूर महिला पहलवान बबीता फौगाट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बबीता ने कहा कि शादी एक दिसंबर को चरखी दादरी के बलाली गांव में हरियाणवी रीति-रिवाज से होगी। वहीं रिशेप्शन 2 दिसंबर को दिल्ली में रखा गया है। बबीता की शादी नजफगढ़ के रहने वाले पहलवान विवेक सुहाग से हो रही है। बबीता की शादी में फिल्म व खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद मोदी भी शामिल हैं। बबीता ने कहा कि मैं शादी करने के एक महीने के बाद फिर से दादरी की जनता के लिए काम करूंगी। बबीत राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज पहलवान रहे महावीर फोगाट की बेटी है। बबीता ने हाल ही में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था हालांकि उन्हें इसमें हार का सामना करना पड़ा था।