द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग के लिए दिल्ली आई प्रियंका यहाँ के खाने को एन्जॉय करती दिखाई दीं

नई दिल्ली,बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपने अभिनय की पताका फहरा चुकी भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (पीसी)अपनी आने वाली फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग के लिए देश की राजधानी दिल्ली में है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा खाने की चीजों का काफी लुत्फ उठा रही हैं। अब प्रियंका चोपड़ा की दिल्ली में पान खाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। हाल ही में दिल्ली में प्रदूषण के चलते प्रियंका चोपड़ा ने मास्क पहने हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। हालांकि इसके बाद उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई, जिनमें प्रियंका दिल्ली के खाने को एन्जॉय करती दिखाई दीं। अब प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रियंका ने पान खाते हुए की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ ही प्रियंका ने लिखा है, ‘सेट लाइफ आई पान टेस्टिंग ‘ इस तस्वीर में प्रियंका ने ब्लैक ड्रेस और ब्राउन कलर की हूडेड स्वेटर पहनी हुई है। इससे पहले भी प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें प्रियंका दिल्ली की फेमस ‘दौलत की चाट’ की मिठाई का मजा ले रही थीं। इसमें कई 500 रुपये के नोट भी लगे दिखाई दिए। इस पिक्चर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘केस इन माई डेजर्ड नाऊ दैट्स ए फर्स्ट हैशटैग। वहीं दिल्ली के प्रदूषण को लेकर भी प्रियंका ने मास्क लगाकर एक फोटो शेयर की थी, जिस पर वो काफी ट्रोल हुईं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *