अमरावती,आंध्र प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश जितेंद्र कुमार माहेश्वरी को दो बार शपथ लेनी पड़ी। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने उन्हें विजयवाड़ा में एक सार्वजनिक समारोह में शपथ दिलाई। इस शपथ में वह आंध्र प्रदेश के स्थान पर मध्य प्रदेश का उल्लेख करने की गलती कर गए थे।
जब यह गलती उजागर हुई, तब राज्यपाल ने उन्हें राजभवन के कक्ष के अंदर पुनः शपथ दिलाई। जिसमें उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली यह पहला मौका है। जब किसी मुख्य न्यायाधीश को एक ही समय पर दो बार शपथ लेनी पड़ी।