जबलपुर संभाग के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ओरेंज अलर्ट

जबलपुर, जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून का सिस्टम मजबूत है। जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, डिंडोरी में मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा हो सकती है। जबलपुर में बुधवार को दिनभर बादल छाये रहे लेकिन सुबह और शाम को हल्की बारिश के बाद बादल थम गये। उधर बरगी बांध के 9 गेट अभी खुले हुये हैं जिससे नर्मदा में उफान चल रही रहा है। यदि 24 घंटों में भारी वर्षा हुई तो बांध के गेटों की संख्या बढ़ा दी जायेगी जिससे नर्मदा में और बांढ़ आने की संभावना बनेगी।
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक छत्तीसगढ़ से आये मानसूनी बादलों ने पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर अपना घेरा बना लिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान औसत से नीचे आ गया। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 डिग्री कम, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हवा में नमीं प्रात:काल 98 प्रतिशत और सायंकाल 89 प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह 5.56 व सूर्यास्त 6.17 बजे हुआ। पिछले 24 घंटों में कुल वर्षा 5.0 मिमी दर्ज की गई। १ जून से अब तक कुल वर्षा 1437.6 मिमी (लगभग 56.7 इंच) दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष आज के दिन वर्षा नहीं हुई थी। कुल वर्षा 1043.5 मिमी दर्ज की जा चुकी थी। पिछले वर्ष आज के दिन का अधिकतम तापमान ३१.२ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया था। दक्षिणी हवाएं २ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ पानी की बौछारें पड़ सकतीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *