विवेक और अभिषेक के बीच सब कुछ ठीक हुआ ? गिले-शिकवे दूर कर गले मिले

मुंबई, लगता है कि अब विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। उन्होंने सभी गिले-शिकवे मिटा दिए हैं। कम से कम हाल ही में जो हुआ उसे देखकर तो यही लगता है। दरअसल बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के लिए आयोजित किए गए सम्मान समारोह में कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। इनमें अभिषेक और विवेक भी शामिल थे। दोनों जैसे ही यहां रेड कार्पेट पर मिले तो एक-दूसरे को गले लगा लिया। यह नजारा अद्भुत था। विवेक हाथ बांधे खड़े थे और सामने अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ खड़े थे। दोनों की नजरें मिलीं और फिर….सब भूलकर गले मिल गए। बता दें कि विवेक किसी जमाने में अभिषेक की वाइफ ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन बाद में किन्हीं वजहों से दोनों अलग हो गए। इसके बाद न तो उन्होंने आपस में किसी भी तरह का संपर्क साधने की कोशिश की और न ही किसी फिल्म में साथ काम किया। यहां तक कि अभिषेक ने भी विवेक से दूरी बना ली थी। लेकिन चंद महीने पहले मामला तब और ज्यादा तूल पकड़ गया जब विवेक ने ऐश्वर्या राय पर बने एक मीम को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें ऐश्वर्या के रिलेशनशिप पर कटाक्ष किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक की इस हरकत पर अभिषेक गुस्से से भड़क गए थे। विवेक को भी इस पर खूब ट्रोल किया गया था। हालांकि ताजा मामले को देखकर लग रहा है कि विवेक और अभिषेक के बीच अब सब कुछ ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *