27 की उम्र में अपनी टकीला का मालिक होना गर्व की बात

मुंबई, लंबे वक्त से जबर्दस्त कपल गोल्स देते आ रहे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बार फिर कॉमेंट्स करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल, हाल ही में दोनों ने टकीला ब्रैंड का एक कमर्शल ऐड शूट किया, जिसके को-ओनर निक जोनस भी हैं। इस इवेंट की तस्वीर इंटरनेट पर भी दिखाई दी थी। जिसके बाद प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक इस ब्रैंड की लॉन्च पार्टी की तस्वीर शेयर की। इसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, ’27 की उम्र में अपनी टकीला का मालिक होना गर्व की बात है।’ प्रियंका के ऐसा लिखते ही फॉलोअर्स ने प्रियंका निक की गलत उम्र लिखने पर करेक्ट करना शुरू कर दिया। बता दें कि निक अभी 26 साल के हैं और प्रियंका ने 27 लिखने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको टोकना शुरू कर दिया। हालांकि प्रियंका की गलती नहीं थी, दरअसल, निक 2 हफ्तों में 27 साल के होने वाले हैं। इन सबके बाद प्रियंका का बचाव करते हुए निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम शेयर किया। उन्होंने इस पर कैप्शन दिया का प्रियंका चोपड़ा को मेरा बर्थडे पता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *